डेस्क न्यूज़
25 October, 2025
अन्य
नीमच। अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति में “अग्रवीर क्लब” की स्थापना सीएसवी अग्रोहा भवन में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्तुति के साथ हुआ।
क्लब के सदस्य कुमार अथर्व गोयल ने बताया कि अग्रवीर क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं को एकजुट कर सांस्कृतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, करियर मार्गदर्शन और व्यापारिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देना है, ताकि समाज को नई दिशा और उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सके।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन अध्यक्ष ओमप्रकाश बंसल, गोपालकृष्ण गर्ग, अनिल मंगल, पंकज मित्तल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने युवाओं के इस पहल की सराहना की और उन्हें समाजसेवा के पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में अग्रवीर क्लब के सदस्यों कुमार वैदिश बंसल, स्वयं ऐरन, पर्व, समर्थ गोयल, यश गोयल, दिव्यांश, तुषार बंसल आदि ने अपना परिचय दिया और क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया।
क्लब के गठन के उपरांत अग्रवाल युवाओं द्वारा पहला कार्यक्रम “अग्रवार क्लब टर्फ” पर आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने क्रिकेट और फुटबॉल का रोमांचक आनंद लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयं ऐरन, कुमार अथर्व, विशेष और वैदिश की विशेष भूमिका रही।