डेस्क न्यूज़
06 October, 2025
अन्य
नीमच | 14वीं मॉडर्न पेंटाथलॉन (ट्रायथले) नेशनल चैम्पियनशिप के पहले दिन नीमच के स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब ने जोरदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया। क्लब के खिलाड़ियों ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नीमच जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया।
स्विमफ्लाय क्लब की इस उपलब्धि पर मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कोठारी ने हर्ष जताते हुए कहा कि क्लब के खिलाड़ी तैराकी के साथ-साथ वाटर स्पोर्ट्स, साहसिक खेल और इंडोरेन्स इवेंट्स में भी अद्भुत प्रदर्शन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी:
कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल (अंडर-17) ने गोल्ड मेडल जीतकर ट्रायथले स्पर्धा में एकतरफा जीत दर्ज की।
डॉ. मयंक राठौर (मास्टर्स कैटेगरी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
अस्मि मयंक कटारिया (अंडर-15 गर्ल्स) ने कांटे की टक्कर में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नीमच के लिए गौरव हासिल किया।
टीम मैनेजर मयंक कटारिया और नितेश शर्मा ने जानकारी दी कि यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी। उन्होंने कहा, “स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की यह ऐतिहासिक उपलब्धि नीमच जिले में खेलों के विकास को एक नई दिशा देगी। इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल अपनी टीम और परिवार, बल्कि पूरे शहर और प्रदेश का भी मान बढ़ाया है।