डेस्क न्यूज़
05 October, 2025
अन्य
नीमच। नीमच में सीएम राइज स्कूल के निर्माण को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्रमांक 2 स्कूल के मैदान में निर्माण की मंजूरी के बाद अब बच्चों ने ही हल्ला बोल दिया है। रविवार को बड़ी संख्या में क्रमांक 2 स्कूल के छात्र सड़क पर उतर आए और विधायक दिलीप सिंह परिहार के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। बच्चों ने कहा कि सीएम राइज स्कूल कहीं भी बनाया जाए, लेकिन क्रमांक मेंस 2 स्कूल को न हटाया जाए। छात्रों का कहना है कि वे दूर-दराज के गांवों से पढ़ने आते हैं, ऐसे में नए स्कूल के निर्माण से समय पर पहुंचना मुश्किल होगा। वहीं बच्चों का आरोप है कि विधायक परिहार ने उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया ।
विधायक ने कहा बच्चों के भविष्य के साथ नहीं होगा खिलवाड़
इस बीच, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्या का समाधान करने के बाद ही क्रमांक 2 मैदान में सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा।