डेस्क न्यूज़
02 October, 2025
अन्य
नीमच। विजयादशमी के पावन पर्व पर नीमच पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन एक परंपरा नहीं, शौर्य और संकल्प का उद्घोष बन गया। विधिविधान से हुए इस आयोजन में मंत्रोच्चार गूंजे, हवन की अग्नि जली और फिर गरजा फौलाद — हर्ष फायर के साथ ! एसपी अंकित जायसवाल ने शस्त्रों व वाहनों की पूजा कर जिले की शांति और सुरक्षा की कामना की, वहीं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने इसे संस्कार और सिस्टम का मेल बताया।
एसपी अंकित जायसवाल बोले: शस्त्र हमारे रक्षक हैं, और इनका पूजन हमारे कर्तव्य का सम्मान। विजयादशमी हमें अनुशासन और साहस की याद दिलाता है।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा: ये सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, प्रशासन की एकजुटता और परंपरा से जुड़ाव का प्रतीक है। पुलिस बल का ये संस्कारित रूप प्रशंसनीय है।
राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि : शस्त्र पूजन हमारी सांस्कृतिक जड़ से जुड़ी परंपरा है, जो पुलिस बल में अनुशासन और आत्मबल का संचार करती है।"
"दशहरा सिर्फ पर्व नहीं, सच्चाई, निष्ठा और कर्तव्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।
इस दौरान मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक दिलीप सिंह परिहार, ओमप्रकाश सकलेचा, नपाध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे जिले के सभी थानों और चौकियों पर भी शस्त्र पूजन किया गया और जन सेवा और देशभक्ति का संकल्प लिया गया।