डेस्क न्यूज़
01 October, 2025
अन्य
नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी कही जाने वाली महामाया भादवामाता मंदिर में इस वर्ष महाष्टमी पर विशेष आयोजन किया गया। गंगानगर निवासी युवा समाजसेवी अरूल अरोरा ने परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मां को प्रिय भोग हलवा चढ़ाया और 31 क्विंटल महाप्रसादी का भव्य वितरण कराया।
मंगलवार रात करीब आठ बजे से मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ हुआ। प्रसादी वितरण के लिए एक दर्जन युवाओं की टीम तैनात रही, जो भक्तों को ससम्मान प्रसाद उपलब्ध कराती रही। हजारों श्रद्धालु इस अवसर पर मौजूद रहे और भक्ति भाव से माताजी के दर्शन किए।
इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने भी भादवामाता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष महाष्टमी पर समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा माताजी के प्रिय भोग हलवा का महाप्रसाद वितरण किया जाता है। इस बार इसे विस्तार देते हुए 31 क्विंटल हलवा वितरित किया गया, जो अब तक का एक विशेष रिकार्ड माना जा रहा है।