डेस्क न्यूज़
03 August, 2025
नीमच। नयागांव स्थित सीसीआई फेक्ट्री में चोरों को पकड़ने की कोशिश में सुपरवाईजर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची प्लेटफाॅर्म पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सुपरवाईजर को मृत घोषित कर दिया गया. शव का पीएम कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
जानकारी अनुसार ग्राम बरेखन छोटीसादड़ी निवासी मृतक घीसालाल शर्मा पिता रामनिवास शर्मा उम्र 52 साल द्वारा शनिवार को शाम पांच बजे फेक्ट्री से भंगार चुराने आए चोरों का पीछा किया गया। फेक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने तो फेक्ट्री तक ही चोरों का पीछा किया लेकिन घीसालाल ने दीवार फांद कर भागे चोरों के पीछे छलांग लगा दी. इसी दौरान उधर से महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी जिसकी चपेट में आने से घीसालाल शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।
घीसालाल शर्मा के साथी और फेक्ट्री में गनमेन के पद पर कार्यरत रूपसिंह राठौर ने बताया कि घीसालाल शर्मा 18 साल की उम्र से ही फेक्ट्री में कार्यरत हैं। करीब 32 सालो से अपनी सेवाएं दे रहे थे। चोरों का पीछा करते हुए यह हादसा हुआ है। वह हमें घायल अवस्था में मिले है। उनकी मौत हो गई हैं।
जीआरपी थाना प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि स्टेशन मास्टर द्वारा घटना की जानकारी मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए रेल्वे हाॅस्पिटल लेकर आए, उसके बाद जिला अस्पताल लेकर पंहुचे तो डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में तफ्तीश की जा रही है।