ताजासमाचार

Breaking News :- सांवलिया जी से दर्शन कर लौट रहे युवकों का नयागांव के पास भीषण हादसा, कार–ट्राले की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर घायल

डेस्क न्यूज 26 December, 2025 अन्य

नीमच | नयागांव के पास रात्रि करीब 1 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सांवलिया जी से दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार ट्राले में जा घुसी । टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में मल्हारगढ़ नगर के युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया, गोरधन लसुड़िया कदमाला और भारत डांगी लसुड़िया कदमाला की मौत हो गई। वहीं कार में सवार भेसाखेड़ा निवासी रायसिंह पिता गोरा कछावा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मल्हारगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Post