ताजासमाचार

स्टोन ब्रेकर ऑपरेटर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग,किया चक्काजाम

डेस्क रिपोर्ट 31 March, 2025

नीमच जिले के रामपुरा तहसील में दिलीप बिल्डकॉन कंपनी में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बैसला निवासी 30 वर्षीय तुलसीराम उर्फ शिवलाल मीणा के रूप में हुई है।

तुलसीराम कंपनी में स्टोन ब्रेकर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। दोपहर में भोजन के समय जब वह नहीं आया, तो सहकर्मियों ने उसकी तलाश की। कार्यस्थल पर उसे बेहोश अवस्था में पाया गया। उसे तुरंत रामपुरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कंपनी के सुपरवाइजर कमलेश मीणा के अनुसार, करंट लगने से मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रामपुरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।जहां पुलिस द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश का दौर जारी है। 

कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी बिना उचित सुरक्षा व्यवस्था के काम करवा रही थी। इस घटना के विरोध में बैसला के समीप स्थित रावतपुर में ग्रामीणों ने रोड़ जाम कर दिया।

मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है। यह घटना कंपनी में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

इस मामले मे टी आई रामपुरा राधेश्याम डांगी ने बताया कि परिजनों और कंपनी के अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा,पुलिस द्वारा चक्काजाम खुलाने के प्रयास जारी है। 

Related Post