डेस्क न्यूज
12 December, 2025
अन्य
नीमच। क्रिसमस पर्व को लेकर आशीष भवन चर्च में तैयारियां चरम पर हैं। पूरा चर्च परिसर रंग-बिरंगी लाइटों, झिलमिल सजावट और खूबसूरत क्रिसमस थीम से जगमगा रहा है। समाजजन प्रतिदिन आकर सजावट व व्यवस्थाओं में सहयोग दे रहे हैं। इसी के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी प्रारंभ हो चुकी है, जो 4 जनवरी 2026 तक निरंतर चलेगी।
उत्सव की शुरुआत शनिवार शाम 6:30 बजे ज्योति आराधना से होगी। 14 दिसंबर रविवार को आगमन का तृतीय रविवार मनाया जाएगा, जिसमें सुबह 9:00 बजे गीतों से सजी विशेष आराधना होगी। शाम 5:00 बजे क्रिसमस ट्री समारोह और क्रिसमस सेल का आयोजन होगा।
16 दिसंबर को मुखबधिर बच्चों के साथ विशेष क्रिसमस सेलिब्रेशन रखा गया है।
17 दिसंबर को बाइबल विजन कार्यक्रम आयोजित होगा।
18 से 21 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे क्रिसमस केरोल की मधुर प्रस्तुतियां होंगी।
21 दिसंबर को आगमन का चतुर्थ रविवार मनाया जाएगा।
24 दिसंबर की रात 11:30 बजे विशेष वॉच नाइट सर्विस होगी।
25 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे क्रिसमस विशेष आराधना, उसके बाद केक सेरेमनी और वितरण कार्यक्रम होंगे।
26 दिसंबर को खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं 27 दिसंबर को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।
28 दिसंबर को रविवारिय आराधना और सामूहिक पिकनिक रखी जाएगी।
29 नवंबर से शुरू यह उत्सव आगे भी जारी रहेगा—
29 दिसंबर – पारिवारिक संगीत संध्या
30 दिसंबर – एडवांस्ड फ्रेंड डे
31 दिसंबर – कैंप फायर व रात 11:30 बजे वॉच नाइट सर्विस
1 जनवरी 2026 – नूतन वर्ष आराधना और समाज का प्रतिभोज
सभी कार्यक्रम फास्टर विनोद माईडा, सचिन सूर्यप्रकाश मिन्हास और कोषाध्यक्ष जागृति जोसेफ के मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे हैं।