ताजासमाचार

नीमच में बिना नंबर वाहनों पर कार्रवाई तेज |  38 चालान, ₹15,000 समय शुल्क वसूला, ऑटो चालकों की मीटिंग में सुरक्षा निर्देश दिए

डेस्क न्यूज 04 December, 2025 अन्य

नीमच। दिनांक 3 दिसंबर बुधवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शहर में बिना नंबर वाली दोपहिया व चारपहिया वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक संगीता प्रधान, प्रधान आरक्षक गोपाल सोनी, प्रधान आरक्षक सुभाष परमार तथा आरक्षक चालक रूपेश की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर की गाड़ियों के विरुद्ध कुल 38 चालान बनाए गए तथा लगभग ₹15,000 समय शुल्क वसूला गया।


इसके साथ ही बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों की मीटिंग लेकर उन्हें महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। यातायात टीम ने स्पष्ट किया कि—
• किसी भी ऑटो में गैस किट का उपयोग प्रतिबंधित है।
• शहर में निर्धारित गति सीमा व किलोमीटर दायरे का पालन अनिवार्य है।
• बस स्टैंड से भादवा माता या अन्य गांवों तक सवारी ले जाने पर संबंधित ऑटो चालकों के विरुद्ध न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए जाएंगे।
• सभी ऑटो चालक साफ-सुथरी खाकी यूनिफॉर्म व बैच नंबर अनिवार्य रूप से रखें।
यातायात टीम ने कहा कि ऑटो चालकों का अनुशासन उच्च स्तर का होगा तो महिला व बुजुर्ग यात्री भी सुरक्षित महसूस करेंगे और उन पर भरोसा जताएंगे।


अंत में यातायात पुलिस नीमच ने शहरवासियों से अपील की है कि—
• अपने वाहन के सभी दस्तावेज पूरे रखें।
• बस व ऑटो चालक यूनिफॉर्म व बैज के साथ वाहन चलाएँ।
• मोटरसाइकिल चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।
• नाबालिग बच्चे किसी भी प्रकार का वाहन न चलाएँ।

 

Related Post