ताजासमाचार

ग्रामीण से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, पंचायत सचिव पर गिरी गाज, जिला पंचायत CEO ने किया तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

डेस्क न्यूज 20 November, 2025 अन्य

नीमच | जावद जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत आलोरी में पंचायत सचिव राजेश शर्मा द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सचिव राजेश शर्मा को कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता और ग्रामीणों से दुर्व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय जावद रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। ज्ञात हो कि वीडियो सामने आने के बाद जावद जनपद सीईओ ने सचिव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु पूरा प्रस्ताव जिला पंचायत सीईओ को भेजा था, जिस पर त्वरित निर्णय लेते हुए यह कार्रवाई की गई। प्रशासनिक स्तर पर माना जा रहा है कि सरकारी सेवा में अनुशासनहीनता और ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और यह कदम अन्य कर्मचारियों के लिए भी सख्त संदेश है।

Related Post