डेस्क न्यूज़
03 October, 2025
अन्य
नीमच | शहर में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मेडिकल कॉलेज के पास एक तेज़ रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान अंबेडकर कॉलोनी निवासी अफजल खान के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक अरबाज खान की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दरसल अरबाज ओर अफजल स्कूटी पर सवार होकर निम्बाहेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मूंदड़ा ट्रेवल्स की तेज़ रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और अफजल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। वहीं, सूचना मिलते ही कैंट थाना प्रभारी पुष्पा राठौर मौके पुलिस बल के साथ पहुंचीं और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मूंदड़ा ट्रेवल्स की बस को ज़ब्त कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
हादसे मे घायल हुए युवक अरबाज के पिता भी उसी बस से नीमच या रहे थे, उन्होंने जानकारी देते हुए कहा की , "हादसे की आवाज़ सुनकर मैं तुरंत बस से नीचे उतरा, लेकिन जो नज़ारा देखा उसने मेरी रूह कंपा दी — मेरा अपना बेटा ही लहूलुहान सड़क पर पड़ा था ओर बताया की बस चालक लापरवाह पूर्वक बस चला रहा था मे उसी बस मे मौजूद था |