ताजासमाचार

नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज द्वारा युवा अभिनेता देव मेनारिया का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

डेस्क न्यूज़ 12 January, 2026 अन्य

नीमच। नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के गौरव एवं फिल्मी जगत में समाज का नाम रोशन करने वाले युवा अभिनेता देव मेनारिया के सम्मान में समाज की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में समिति कार्यालय, इंदिरा नगर, नीमच में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाबूलाल नागदा ने की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से बी.के. पानेरी, जीवनराम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश नागदा, तुषार नागदा, निश्चल जोशी, सागरमल नागदा, अरविंद नागदा, कुणाल नागदा, लालजी मेनारिया, रवि मेनारिया, दीपू देवड़ा, राकेश मालवीय, इंद्रजीत सिंह राजपुरोहित, प्रवीण जैन, जितेंद्र मेनारिया, धनसिंह भदोरिया, वैभव गोड, शाहिद सहित बड़ी संख्या में समाजजन, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

समाजजनों ने उत्साह और जयकारों के साथ देव मेनारिया का स्वागत किया और “बधाई हो–बधाई हो” के नारों से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर आगामी 16 जनवरी को रिलीज होने जा रही देव मेनारिया की फिल्म “बिहू अटैक” को अधिक से अधिक संख्या में देखने और उसे सुपरहिट बनाने के लिए समाज की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया गया।

जिला अध्यक्ष बाबूलाल नागर के निवास पर आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान समाज के प्रथम नागदा मेनारिया ब्राह्मण सामूहिक परिचय सम्मेलन की स्मारिका पत्रिका भी भेंट की गई। कार्यक्रम सौहार्द, गर्व और सामाजिक एकता के भाव के साथ संपन्न हुआ।

Related Post