ताजासमाचार

जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अल्टो कार से 54 किलो डोडाचूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

डेस्क न्यूज 11 December, 2025 अन्य

नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीरन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया तथा सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा की टीम ने 54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण
दिनांक 10 दिसंबर 2025 को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान सफेद रंग की अल्टो कार क्रमांक RJ 27 CP 4105 का चालक पुलिस नाकाबंदी देखकर वाहन को रिवर्स कर भागने लगा। चीताखेड़ा पर मौजूद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया। तलाशी में कार में रखे काले रंग के तीन कट्टों में भरा 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया।

दो आरोपी मौके से गिरफ़्तार 
जितेंद्र पिता हडमान राम विश्नोई, उम्र 25, निवासी डोली खुर्द, जिला बालोतरा (राजस्थान)
महेंद्र पिता जावताराम विश्नोई, उम्र 24, निवासी डोली कला, जिला बालोतरा (राजस्थान)

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जब्त अल्टो कार और मादक पदार्थ की कुल कीमत करीब 4.50 लाख रुपये आंकी गई है। वाहन के मालिक के संबंध में जांच जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।

Related Post