ताजासमाचार

नीमच - मनासा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल — जिला अस्पताल रेफर

न्यूज डेस्क 10 November, 2025 अन्य

नीमच। रविवार देर रात करीब 9 बजे नीमच-मनासा रोड पर शासकीय अस्पताल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नीमच-मनासा रोड स्थित अल्हेड़ चौराहा, शासकीय अस्पताल के सामने दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में दशरथ नायक निवासी पिपलिया रावजी और कालु भील निवासी मालखेड़ा को सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस चालक निर्मल धनगर की मदद से दोनों घायलों को तुरंत शासकीय अस्पताल नीमच पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहे थे, इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Post