ताजासमाचार

डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल युवक को समय पर मिला उपचार

डेस्क न्यूज़ 01 November, 2025 अन्य

नीमच। थाना नीमच सिटी क्षेत्र के जेतपुरा चौराहा के पास देर रात एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटना की सूचना 01 नवंबर 2025 को रात्रि 1:36 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही तैनात डायल-112 एफआरवी टीम — प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह और पायलट ईश्वर खजुरिया — तुरंत मौके पर पहुँचे। जांच में पता चला कि नरेंद्र धाकड़ (35 वर्ष), निवासी श्रीनाथ नगर, वार्ड क्रमांक 1, नीमच सिटी, स्वयं की मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए थे।
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को एफआरवी वाहन से जिला चिकित्सालय नीमच पहुँचाया, जहाँ उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। डायल-112 की फुर्ती और मानवीय संवेदना के कारण घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

Related Post