ताजासमाचार

चोरों के निशाने पर अब नीमच की वृंदावन कॉलोनी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर, फ़िर हुई आहट तो भाग खड़े हुए चोर...

डेस्क न्यूज़ 30 September, 2025 अन्य

नीमच | शहर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में टीचर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र पटवा और जवाहर नगर निवासी नरेंद्र पाटीदार के घर सहित शहर में हुई कई चोरियों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई थी, कि बीती रात चोरों ने एक और वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर डाली। इस बार चोरो ने वृंदावन कॉलोनी में स्थित अग्रवाल परिवार के मकान को निशाना बनाने का प्रयास किया । बताया जा रहा है कि परिवार बीते दो-तीन महीने से मुंबई गया हुआ है और मकान खाली पड़ा था। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसने की योजना बनाई, लेकिन कॉलोनीवासियों की सतर्कता ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया। 
कॉलोनी के लोगों ने आपस में मोबाइल के जरिए सूचना साझा की और एक-दूसरे को सतर्क किया। उनकी सजगता के चलते चोरों को मौके से भागना पड़ा।
भागने से पहले चोरों ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद हो गईं। 
नीमच चोरी की वारदाते पुलिस के लगातार चुनौती बनती जा रही है, नीमच एसपी ने सोमवार प्रेसवार्ता कर चोरो की गेंग का खुलासा किया था लेकिन सोमवार - मंगलवार की रात को चोरो ने शहर में फिर हड़कंप मचा दिया |

Related Post