ताजासमाचार

अज्ञात मृतक की पहचान रामनिवास सुथार के रूप में हुई

न्यूज डेस्क 09 June, 2025 अन्य

नीमच। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले प्रायवेट बस स्टैंड पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए समाचार पत्र, सोशल मीडिया और न्यूज़ पोर्टल्स के माध्यम से जानकारी साझा की थी। इस के बाद मृतक की पहचान रामनिवास सुथार पिता नंदलाल सुथार, उम्र 45 वर्ष, निवासी अठाना के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है की रामनिवास पूर्व में भारतीय सेना में कार्यरत था, लेकिन लगभग दस वर्ष पूर्व उसे सेवा से निष्कासित कर दिया गया था। तब से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था और शराब की लत में पड़ गया था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसकी सेहत लगातार गिरती गई। रामनिवास की पहचान उसके भतीजे ललित सुथार और भगत सुथार ने की, जो की मृतक के निकट संबंधी हैं।

कैंट थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा विधीवत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

गौरतलब है कि इस प्रकार के मामलों में कई बार काफी प्रयास के बावजूद शवों की पहचान नहीं हो पाती और पुलिस नगर पालिका के सहयोग से अंतिम संस्कार करती है। रामनिवास सुथार के मामले में भी मीडिया के सहयोग से परिजनों तक सूचना पहुँची और शव की पहचान संभव हो सकी।

Related Post