ताजासमाचार

जैन सोशल ग्रुप द्वारा बकरीद पर आयम्बिल का आयोजन

डेस्क न्यूज 07 June, 2025 अन्य

सकल जैन समाज की करुणा भरी आराधना — निर्दोष पशु हिंसा के विरुद्ध 300 तपस्वियों की ऐतिहासिक तपस्या!

नीमच। 'जियो और जीने दो' तथा "अहिंसा परमो धर्म" के सूत्र वाक्य को अंगीकार करने वाला तथा विश्व को सदैव शांति का संदेश प्रदान करने वाला सकल जैन समाज द्वारा बकरीद पर निर्दोष पशुओं की हत्या के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सकल जैन समाज के लिए जैन सोशल ग्रुप "आगम" द्वारा विशेष आयम्बिल तपस्या का एक भव्य व ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ।

नीमच के इतिहास में सबसे भव्य आयम्बिल     

इस पुनीत अवसर पर लगभग 300 श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्या में भाग लेकर धर्म आराधना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। यह आयोजन नीमच के जैन समाज के इतिहास में सबसे बड़ा आयम्बिल तप सिद्ध हुआ, जो समाज की एकता, करुणा और धर्मनिष्ठा का प्रतीक बना।

'आगम परिवार' द्वारा अनुमोदना 

इस तप का पावन लाभ संगीता– प्रदीप, श्रेया एवं श्रेयांश बोड़ावत परिवार ने लिया। आगम परिवार के सदस्यों ने कहा की बोड़ावत परिवार की इस श्रद्धा, भावना ,भक्ति एवं इस अनुपम आयोजन में भूमिका निभाने हेतु सहस्त्रों वंदन और अनंत शुभकामनाएं तथा हृदय से अनुमोदित करते है। इस दिव्य आयोजन में समाजजन एवं सेवा भावी तपसेवकों ने भी पूरे उत्साह, समर्पण एवं प्रेमपूर्वक तपस्वियों की सेवा कर पुण्य का अर्जन किया। आगम परिवार द्वारा इस सेवाभाव को देखकर कृतज्ञता  प्रकट की गई।

आयोजन के दौरान ग्रुप के अध्यक्ष मनीष मोगरा, सचिव अजित कोठीफोडा व कोषाध्यक्ष अनूप संघवी सहित ग्रुप के कई प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद रहे।

Related Post