ताजासमाचार

अरनिया कुमार स्थित फर्म पर प्रशासन की छापेमारी, अखाद्य केमिकल मिलने पर फर्म सील

डेस्क न्यूज़ 22 May, 2026 अन्य

नीमच। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम अरनिया कुमार स्थित “पंकज कुमार नीरज कुमार” फर्म पर प्रशासनिक टीम ने औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फर्म परिसर में अखाद्य सल्फर, हाइड्रा सहित अन्य केमिकल पाए गए, जिन्हें मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है।

निरीक्षण के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए फर्म को तत्काल सील कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में एसडीएम संजीव साहू, तहसीलदार नीमच नगर संजय मालवीय एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट या अखाद्य केमिकल का भंडारण एवं विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।

Related Post