डेस्क न्यूज़
17 May, 2026
अन्य
मंदसौर | कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद अब तक इस पूरे मामले में कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी कई और आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार 7 मई 2026 को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान निवासी दावतखेड़ी, मंदसौर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/18, 22 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी इमरान से पूछताछ में ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने पहले ही 1-महावीर पिता रामसिह चोहान जाति राजपूत उम्र 45 साल निवासी शनि विहार कोलोनी, 2-सादिक पिता शाकिर गढवी मुल्तानी उम्र 26 साल निवासी नरसिहपुरा मंदसोर, 3- सलमान पिता अनवऱ शाह उम्र 29 साल निवासी श्रृंगार गली 4- शाकिर उर्फ चेला पिता शब्बीर उर्फ बाबु खा मेवाती उम्र 61 साल निवासी मदारपुरा चांदनी चौक मंदसौर को पूर्व में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
अब इसी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी असलम हुसैन पिता अख्तर हुसैन उम्र 43 वर्ष निवासी खिलचीपुरा, मंदसौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ है और जांच लगातार जारी है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित थाना शहर कोतवाली मंदसौर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।