डेस्क न्यूज़
16 May, 2026
अन्य
नीमच | नीमच निर्माणाधीन फोरलाइन को ठेकेदार ने दुर्घटनाओं का क्षेत्र बबना कर रखदिया ! और जिम्मेंदार मूक दर्शक बनकर कर बैठे हैं ! डाक्टर जाजू ने कहा कि विगत वर्षों से नीमच शहर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग का फोर लाइन सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है ! डाक्टर जाजू ने फोर लाइन सड़क बनने स्वागत किया है साथ में कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि सड़क का निर्माण नियम और फोरलाइन सड़क निर्माण के माप दंड के अनुसार और समय सीमा नहीं हो पा रहा है , जिसके परिणाम स्वरूप विगत लंबे समय से यह सड़क दुर्घटनाओ का स्थल बन गई है ! डाक्टर जाजू ने कहा कि इस निर्माणाधीन फोरलाइन पर विगत एक वर्ष में कई मौते हो चुकी है और सैकड़ो दुर्घटनाये हो गई है कई दुर्घटना से पीड़ित विकलांग बन गए !अभी भी नित्यप्रतिदिन हादसे / दुर्घटनाएं निरंतर हो रही है!
डाक्टर जाजू ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियो पर यह कहावत सटीक बैठती है रोम जल रहा था और नीरो मस्त होकर बांसुरी बजा रहा था !
स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ऐसी ठोस कार्यवाही नहीं की गई जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगे ठेकेदार निरंकुश होकर मनमाने तरीके से सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है ! डाक्टर जाजू का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि केवल दिखावटी निरीक्षण कर समाचार पत्रों और मीडिया में समाचार प्रकाशित करवा कर अपना तथाकथित कर्तव्य और दायित्व निर्वहन करते हैं !
सड़क स्वीकृत करवाने के श्रेय के साफ़े बँधवाने वाले लोग अब कुंभकर्णी नींद में है और सड़क हादसे निरंतर हो रहे है ! डाक्टर जाजू ने कहा कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी प्रश्न लग रहे है! उम्मीद है प्रशासन और जिम्मेदार लोग त्वरित ठोस कार्यवाही कर जनता को राहत दिलवायेंगे