डेस्क न्यूज़
06 May, 2026
अन्य
नीमच। सवाई माधोपुर के विश्व प्रसिद्ध गढ़ रणथंभौर गणेश जी की निःशुल्क मंगल ज्योत का भव्य आयोजन आज बुधवार, 6 मई को नीमच में किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक स्थानीय प्राइवेट बस स्टैंड स्थित स्वयं सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में संपन्न होगा।
माना जाता है कि बाबा गणेश जी की मंगल ज्योत में रिद्धि-सिद्धि, सुख और समृद्धि का विशेष वास होता है। इस अवसर पर भव्य आरती के साथ प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर इस पावन मंगल ज्योत के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।