ताजासमाचार

देशभक्ति में अव्वल नीमच ! सैनिक कल्याण में उत्कृष्ट योगदान पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सम्मानित

डेस्क न्यूज़ 21 April, 2026 अन्य

नीमच |  जिले के लिए गर्व का पल सामने आया है, जहां सैनिक कल्याण हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को सम्मानित किया गया। भोपाल स्थित लोक भवन में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष के लिए उत्कृष्ट राशि संग्रहण के लिए दिया गया, जिसमें नीमच जिले ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक योगदान कर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह कोष वीर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, और समाज के हर वर्ग को इसमें सहयोग करना चाहिए। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सैनिक कल्याण संचालनालय और लोक भवन भोपाल के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह सम्मान न केवल प्रशासन की कार्यशैली को दर्शाता है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और देश के जवानों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है।

Related Post