ताजासमाचार

गांधीसागर डूब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई : अवैध नावों पर प्रशासन का शिकंजा, 4 नावें नष्ट

डेस्क न्यूज़ 18 April, 2026 अन्य

नीमच। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित नावों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीसागर डूब क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के आसपास लंबे समय से अवैध रूप से नावों का संचालन किया जा रहा था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर 2 बड़ी फाइटर नावों और 2 छोटी नावों को गैस कटर की मदद से काटकर नष्ट कर दिया और उन्हें पानी में डुबो दिया, ताकि दोबारा उनका उपयोग न हो सके।

यह कार्रवाई ए.डी.एम. बी.एस. कलेश और एस.डी.एम. मनासा किरण आंजना के मार्गदर्शन में की गई। टीम में तहसीलदार मुकेश निगम, नायब तहसीलदार नवीन छलोत्रे, जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर सहित राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी, जिससे अवैध कार्यों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Related Post