ताजासमाचार

एमपी बोर्ड मेरिट लिस्ट में नीमच का जलवा — टॉप-10 में कई छात्रों ने बनाई जगह, जिले का बढ़ाया मान!

डेस्क न्यूज़ 15 April, 2026 अन्य

नीमच। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस बार नीमच जिले के लिए गर्व का पल बनकर सामने आए हैं। जिले के होनहार छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। एक-दो नहीं, बल्कि कई विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

मेरिट लिस्ट में चमके नीमच के सितारे (कक्षा 10वीं)
प्रियांशी (पिता - श्री गणपत), शासकीय सांदीपनि विद्यालय, नीमच कैंट की छात्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 5वां स्थान हासिल किया।
कु. मंतशा गौरी (पिता - श्री जाहिद हुसैन), विज़डम पब्लिक उ.मा.वि., न्यू इंदिरा नगर की छात्रा ने 490 अंक (प्रथम श्रेणी) प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया।
कु. प्रांजल सोनी (पिता - श्री सुनील सोनी), जिनेन्द्र एजुकेशन एकेडमी, सिंगोली की छात्रा ने भी 490 अंक (प्रथम श्रेणी) के साथ प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया।

 

कक्षा 12वीं में भी लहराया परचम
प्रमोद (पिता - श्री सीताराम), शासकीय सांदीपनि विद्यालय, नीमच कैंट के छात्र ने कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर 12वीं परीक्षा में प्रदेशभर में 8वां स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

नीमच के इन होनहार विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों के छात्र भी बड़े सपने देखकर उन्हें साकार कर सकते हैं। जिलेभर में इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी का माहौल है और हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

Related Post