ताजासमाचार

सिंगोली में वीआईपी मूवमेंट: 7 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का दौरा, कोटा से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे, एक घंटे के कार्यक्रम के बाद वापसी

डेस्क न्यूज़ 05 April, 2026 अन्य

नीमच। जिले के सिंगोली क्षेत्र में 7 अप्रैल को वीआईपी मूवमेंट देखने को मिलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सिंगोली दौरे पर रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, ओम बिरला सुबह 8 बजे कोटा के शक्ति नगर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और करीब 9:30 बजे सिंगोली पहुंचेंगे। यहां वे मोहिवाल एस्टेट, तिलिसमा रोड स्थित सीएम राइज स्कूल के सामने आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ की जा रही है।
कार्यक्रम के उपरांत लोकसभा अध्यक्ष लगभग 10:30 बजे सिंगोली से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Post