ताजासमाचार

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल 31 मार्च को जावद दौरे पर, कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

डेस्क न्यूज़ 30 March, 2026 अन्य

नीमच। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 31 मार्च 2026 को जिले के जावद क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे भोपाल से प्रस्थान कर मंदसौर होते हुए जावद पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री सुबह 6 बजे भोपाल से रवाना होंगे और पूर्वाह्न 11:30 बजे मंदसौर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मंदसौर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे जावद पहुंचेंगे।
जावद में उपमुख्यमंत्री आयोजित कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
प्रशासन द्वारा दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Post