ताजासमाचार

महाअष्टमी पर नीमच में ट्रैफिक डायवर्जन: 24 घंटे भारी वाहनों की एंट्री बंद, वैकल्पिक रूट जारी

डेस्क न्यूज़ 26 March, 2026 अन्य

नीमच | नवरात्रि के महाअष्टमी पर्व और भादवामाता मेले के चलते नीमच शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 26 मार्च दोपहर 2 बजे से 27 मार्च दोपहर 2 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है, जिसके तहत कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा और भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था लागू की गई है। मेले के दौरान नीमच-मनासा मार्ग और शहर में यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी –
1.    भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग - 
•    नीमच से मनासा तरफ जाने वाले मार्ग  पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे ।
•    मनासा से नीमच तरफ आने वाले मार्ग  पर भारी वाहन पूर्णत:प्रतिबंधित रहेंगे ।
•    भाटखेडा फंटा से नीमच की तरफ जाने वाले मार्ग  पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे । 
•    जैतपुरा फंटा से नीमच की तरफ एवं जैतपुरा फंटा से मनासा की तरफ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे ।
•    मालखेडा फंटा से नीमच की तरफ जाने वाले मार्ग  पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे ।
•    डाकबंग्ला से जैतपुरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे ।
•    नीमच शहर एवं नीमच मनासा मार्ग पर आने जाने वाले भारी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगें । 

2.  यातायात परिवर्तित मार्ग –
•    मनासा से नीमच की ओर आने वाले भारी वाहन अल्हे ड फंटा से पूर्णत: प्रतिबंधित होने से  पिपलियारावजी , जावी होते हुए मालखेडा परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करेगें । 
•     नीमच से मनासा जाने वाले भारी वाहन  मल्हारगढ नारायणगढ होते हुए मनासा जा पायेगें । 

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मेले के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं, सड़क पर वाहन खड़ा न करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। साथ ही व्यापारियों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने भारी वाहनों को शहर में प्रवेश न करने दें।
प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए की गई है, और इसमें आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है।

Related Post