ताजासमाचार

डीकेन चौकी प्रभारी बने गजेंद्र सिंह चौहान — नीमच पुलिस में बड़े फेरबदल की कड़ी! मनासा से कैंट तक बदलाव… अब डीकेन में नई जिम्मेदारी

न्यूज डेस्क 25 March, 2026 अन्य

नीमच। पुलिस में जारी फेरबदल के बीच गजेंद्र सिंह चौहान को डीकेन चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह फैसला एसपी अंकित जायसवाल के निर्देश पर लिया गया है।
चौहान इससे पहले नीमच सिटी थाने में बतौर एसआई सेवाएं दे चुके हैं और अब उन्हें डीकेन चौकी की कमान सौंपी गई है।
इससे पहले मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी को लाइन अटैच किया गया था। उनके स्थान पर मनासा की जिम्मेदारी टीआई नीलेश अवस्थी को दी गई, जबकि कैंट थाने की कमान सौरभ शर्मा को सौंपी गई।
लगातार हो रहे इन बदलावों को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Post