ताजासमाचार

सत्यनारायण मंदिर में स्वर्णकार महिला मंडल मनासा के चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

डेस्क न्यूज 20 February, 2026 अन्य

मनासा। दिनांक 19-02-2026 को सत्यनारायण मंदिर में जिला अध्यक्ष वंदना सोनी की उपस्थिति में स्वर्णकार महिला मंडल, मनासा के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने एकमत से निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा—
संरक्षक: शांति देवी सोनी, मुन्ना देवी सोनी, मानकुंवर सोनी, शामा सोनी, वंदना सोनी।

अध्यक्ष: किरण राजेश सोनी।
उपाध्यक्ष: आशा अरुण सोनी एवं हेमा वीरेन्द्र सोनी।

सचिव: किरण सुनील सोनी।
कोषाध्यक्ष: सीमा राकेश सोनी।
सह-कोषाध्यक्ष: सोनू अजय सोनी।

सांस्कृतिक सचिव: पूनम दीपक सोनी एवं रुपाली सत्यनारायण सोनी।
सहसचिव: आशु शैलेंद्र सोनी एवं दीपिका विजय सोनी।

कार्यक्रम में समाज की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा। अंत में जिला अध्यक्ष वंदना सोनी तथा समाज की सभी महिलाओं ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Post