डेस्क न्यूज
19 February, 2026
अन्य
नीमच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गुरुवार को वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। नीमच सिटी के पिपली चौक स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में एबीवीपी के नगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शिवाजी महाराज ने स्वराज, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अद्वितीय साहस और दूरदर्शिता का परिचय दिया। उनका जीवन संघर्ष, संगठन शक्ति और राष्ट्रसमर्पण का अनुपम उदाहरण है, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। अंत में संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं ने शिवाजी महाराज के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया।