ताजासमाचार

जहरीला पदार्थ सेवन से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क 05 February, 2026 अन्य

नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लासुर में जहरीला पदार्थ सेवन करने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे गांव में शोक का माहौल बन गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लासुर निवासी युगलाल पिता बद्रीलाल, उम्र 40 वर्ष, जाति नायक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रारंभ में परिजनों को इसकी जानकारी नहीं लग पाई, लेकिन कुछ समय बाद युगलाल की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर देख परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युगलाल का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की पुष्टि के बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना जावद थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही जावद थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युगलाल द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने के पीछे क्या कारण रहे।

Related Post