ताजासमाचार

नीमच में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, जिला कार्यालय पर आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई खुशी

डेस्क न्यूज़ 17 January, 2026 अन्य

नीमच। महाराष्ट्र महा नगरपालिका एवं नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय नीमच पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं विधायक दिलीपसिंह परिहार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की खुशी साझा की।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत हरित, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, आदित्य मालू, निलेश पाटीदार, अश्विन सोनी, शिवम राजपुरोहित, किरण शर्मा, रोशन वर्मा, मेहरसिंह जाट, किशोरदास बैरागी, अनिल शर्मा, मनीष शर्मा, अशोक जोशी, ललित ग्वाला, विनोद नागदा, ममता नागदा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर नेताओं ने महाराष्ट्र में मिली इस प्रचंड जीत को जनता के विश्वास, सुशासन और विकासोन्मुख नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व पर आमजन के अटूट विश्वास को दर्शाता है। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनावों में भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Related Post