डेस्क न्यूज़
16 January, 2026
अन्य
नीमच | मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (शहर) नीमच द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार दिनांक 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को 11 केवी महू रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह बंदी एमपीआरडीसी द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य के कारण की जा रही है।
सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक 11 केवी महू रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान महू रोड, पटवा कॉलोनी, उज्ज्वल विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृन्दावन कॉलोनी, प्रशांति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कॉलोनी कॉलोनी, वैभव नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार बंदी की अवधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग और समझदारी बनाए रखने की अपील की है।