डेस्क न्यूज
09 January, 2026
अन्य
नीमच। भील समाज धर्मशाला जीर्णोद्धार समिति, सुखानंद की एक अति आवश्यक बैठक रविवार, 11 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे निर्माणाधीन भील समाज धर्मशाला परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य धर्मशाला के निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति की समीक्षा करना तथा इसे शीघ्र और समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्णय लेना है। समिति ने बताया कि समाजजनों की सामूहिक सहभागिता से निर्माण कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है, किंतु निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के लिए सभी का सहयोग, सुझाव एवं सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह बैठक आहूत की गई है। बैठक में नीमच एवं चित्तौड़गढ़ जिले के भील समाज के पंच-पटेलों, वरिष्ठ समाजजनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है, वहीं भील समाज धर्मशाला जीर्णोद्धार समिति, सुखानंद के समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। समिति का मानना है कि धर्मशाला के पूर्ण होने से समाज को सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए एक सशक्त और सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा। बैठक में आगामी कार्ययोजना, आर्थिक व्यवस्थाओं तथा निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी कारूलाल खराड़िया द्वारा दी गई।