डेस्क न्यूज
06 January, 2026
अन्य
भानपुरा \ धर्मराजेश्वर। धर्मराजेश्वर के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक वातावरण में आज एक दिवसीय फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में शामगढ़ क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 100 से अधिक फोटोग्राफर्स एवं वीडियोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी से जुड़ी नई तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। वर्कशॉप के पहले सत्र में मेंटर श्रवण देवड़ा ने प्रतिभागियों को Adobe Photoshop with AI के आधुनिक फीचर्स से अवगत कराया। उन्होंने फोटो एडिटिंग की नई तकनीकों के साथ यह भी बताया कि किस प्रकार AI की सहायता से फोटोग्राफी को प्रोफेशनल स्तर तक ले जाया जा सकता है।
दूसरे सत्र में मेंटर मुरली माली ने Cinematography से जुड़ी आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कैमरा एंगल, लाइटिंग, फ्रेम कंपोजिशन और वीडियो शूटिंग के प्रोफेशनल तरीकों की बारीकियां समझाईं। साथ ही बताया कि नई टेक्नोलॉजी और AI के साथ फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र में तेजी से करियर ग्रोथ कैसे की जा सकती है।
इस कार्यशाला का आयोजन तेजप्रकाश बैरागी (जगदम्बे डिजिटल वर्ल्ड, नीमच),
केसरीमल पाटीदार (क्रिएशन कलर लेब, नीमच),
विकास प्रजापति (विक्की स्टूडियो, चंदवासा),
बंटी पाटीदार (पाटीदार वीडियो मिक्सिंग, गरोठ)
एवं धर्मराजेश्वर क्षेत्र के समस्त फोटोग्राफर्स के सहयोग से किया गया।
वर्कशॉप के समापन पर प्रतिभागियों ने आयोजन को अत्यंत उपयोगी बताया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के तकनीकी एवं कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की मांग रखी।