ताजासमाचार

लिव-इन पार्टनर बना हमलावर, सरेआम महिला पर चाकू से वार | पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ़्तार

डेस्क न्यूज 17 December, 2025 अन्य

नीमच। केंट थाना क्षेत्र के सगराना घाटी बस स्टैंड पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने पुराने विवाद के चलते 40 वर्षीय महिला पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से मौके पर दहशत फैल गई और भारी भीड़ जमा हो गई।
हमले में घायल महिला की पहचान यशोदा पति दिनेश शर्मा (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि आरोपी राकेश पिता मदनलाल चंदेल, निवासी जावद, नशे की हालत में महिला के पास पहुंचा और हाथ पर चाकू से दो वार किए। परिजनों के अनुसार आरोपी ने गर्दन पर भी वार करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर महिला की जान बचा ली।
वही घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पूर्व में उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था और पिछले कुछ समय से उसे लगातार धमकियां दे रहा था।
वहीं केंट थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। महिला की शिकायत पर आरोपी पूर्व में जेल भी जा चुका है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Post