ताजासमाचार

सड़क दुर्घटना में मृत दशरथ राठौर के परिवार को SBI लाइफ की मानवीय पहल, दिया ₹4.5 लाख का क्लेम

डेस्क न्यूज 11 December, 2025 अन्य

नीमच/जावद। सड़क दुर्घटना में मृत खाता धारक दशरथ राठौर के परिवार के लिए एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शाखा नीमच ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। कंपनी ने ₹4.5 लाख की बीमा राशि परिजनों को सौंपकर मुश्किल घड़ी में बड़ी राहत प्रदान की।
दशरथ राठौर ने अपनी पुत्री जया राठौर के नाम से चाइल्ड प्लान लिया हुआ था। दुर्घटना के बाद क्लेम आवेदन प्राप्त होते ही शाखा प्रबंधक जितेंद्र भार्गव, बीएम सुनील शर्मा और एलएम मोहित बनोधा ने जावद पहुँचकर परिजनों को चेक सौंपा।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि कंपनी ने क्लेम राशि सीधे परिवार के खाते में जमा कर दी है। इसके साथ ही अब आगे की सभी प्रीमियम राशियाँ SBI लाइफ स्वयं वहन करेगी, और जया राठौर के 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करने पर मेच्योरिटी अमाउंट भी प्रदान किया जाएगा।
परिजनों ने संकट की घड़ी में मिली इस त्वरित सहायता के लिए एसबीआई लाइफ नीमच शाखा का आभार व्यक्त किया।

Related Post