ताजासमाचार

 जिले के दूधी खेड़ा में 30 वर्षीय युवक ने शराब के साथ सल्फास का किया सेवन, अस्पताल में मौत

डेस्क न्यूज 23 November, 2025 अन्य

नीमच। जिले के ग्राम दूधी खेड़ा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक प्रहलाद भील (पिता: नानुराम) की मौत हो गई। प्रहलाद ने शराब के साथ सल्फास का पाउडर सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे नीमच जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों की कोशिशों के बावजूद प्रहलाद को बचाया नहीं जा सका। रविवार को अस्पताल में चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने मामले में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर प्राथमिक जानकारी जुटाई है और मर्ग कायम कर गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Post