डेस्क न्यूज
21 November, 2025
अन्य
नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान में बघाना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के तहत थाना प्रभारी बघाना नीलेश अवस्थी और उनकी टीम ने एक गुमशुदा महिला को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिलाया। महिला की सकुशल वापसी से परिवार के चेहरे पर खुशी की चमक लौट आई।
पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में विशेष टीमें बनाई गईं। इन टीमों ने अन्य जिलों व राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए लगातार सर्च अभियान चलाया।
तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और मुखबिर सूचना के प्रभावी उपयोग ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगातार प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।
सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी:
निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि राजकुमार यादव, प्रआर मनोज ओझा, म.आर. लता अहीर, म.आर. पूजा मालवीय – सभी का योगदान उल्लेखनीय रहा।