डेस्क न्यूज
21 November, 2025
अन्य
मंदसौर\नीमच | कोटा रेल मंडल परिक्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक उम्मेद भवन पैलेस में आयोजित हुई । बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर संसदीय क्षेत्र में यात्री सुविधाओं के विकास एवं विस्तार को लेकर चर्चा की । उन्होने मंडल से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के स्टॉपेज और विस्तार को लेकर विशेष चर्चा की। उन्होने 20957-20958 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस का सुवासरा व गरोठ में ठहराव, 12955-12956 जयपुर मुंबई एक्सप्रेस का गरोठ में ठहराव, 12939-12940 पुणे जयपुर एक्सप्रेस का गरोठ में ठहराव, 22673-22674 जोधपुर मन्नारगुडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का गरोठ में ठहराव, 12977-12978 मारू सागर एक्सप्रेस का शामगढ़ एवं गरोठ में ठहराव, 12953-12954 अगस्तक्रांति तेजस राजधानी का शामगढ़ में ठहराव, 12937-12938 गांधीधाम-हावड़ा गरीब एक्सप्रेस का शामगढ़ व सुवासरा में ठहराव,12947-12948 अजीमाबाद एक्सप्रेस का सुवासरा में ठहराव, 12925-12926 मुंबई अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस का सुवासरा में ठहराव, 12967-12968 जयपुर चेन्नई एक्सप्रेस का सुवासरा में ठहराव, 12945-12946 बनारस वेरावल एक्सप्रेस का सुवासरा में ठहराव, 09569-09570 राजकोट बुरानी एक्सप्रेस का सुवासरा में ठहराव की मांग की। इसी के साथ ही उन्होने ट्रेनों का विस्तार एवं नवीन ट्रेनो के परिचालन को लेकर बात कही। उन्होने कहा कि गत बैठक में 06616-कोटा-नागदा मेमु ट्रेन का नागदा जंक्शन पर 19341 नागदा-बीना ट्रेन से क्रोसिंग सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया था इस संबंध में आपके द्वारा रतलाम मंडल पश्चिम रेलवे को पत्र लिखा गया था, परन्तु अभी भी मिलान सुनिश्चत नहीं हुआ है, शीघ कार्यवाही करे। वडोदरा कोटा पैसेजर ट्रेन का कोटा में अजमेर-जबलपुर दयोदया एक्सप्रेस क. 12181-82 से कनेक्टीविटी सुनिश्चित कि जावे। कोटा से बडोदा जनसाधारण इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जाने हेतु पश्चिम रेलवे के साथ की गई कार्यवाही से अवगत कराए ताकि म.प्र., राजस्थान और गुजरात के नागरिको को अच्छी कनेक्टिविटी मिल सके। कोटा जक्शन से शाम के समय उज्जैन जक्शन तक मेमु शुरू करने का अनुरोध है जिससे संसदीय क्षेत्र, कोटा-नागदा सेक्शन की जनता को महाकालेश्वर दर्शन, विद्यार्थियो, अप-डाउनर्स, व्यापारी, किसानो को साधन उपलब्ध हो सकेगा। पिछले कई वर्षों से यह मांग है। ट्रेन नं. 19814 एवं 19808 सिरसा हिसार-कोटा ट्रेन को रतलाम तक विस्तारित करने और इटावा-कोटा ट्रेन 19811-12 को नीमच होकर मंदसौर तक बढ़ाया जाए ताकि गुना ग्वालियर सहित उ.प्र. से मेरे संसदीय क्षेत्र कि सीधी कनेक्टीविटी हो सके। कोटा से इन्दौर व्हाया रतलाम, फतेहाबाद नई ट्रेन चलवाई जाएँ। कोटा से प्रारंभ होने वाली ट्रेन नं 1240102 नंदादेवी एक्सप्रेस का विस्तार कोटा से शामगढ़ तक किया जाएँ। मंदसौर से नई दिल्ली तक नई ट्रेन चलाने हेतु प्रस्ताव तैयार रेलवे बोर्ड को भेजा जाए। कोटा से इंदौर व्हाया नागदा-रतलाम-फतेहाबाद तक नई ट्रेन चलाई जाए इस हेतु कोटा मंडल अंतर्गत निर्माणाधीन पीट लाइन की स्थिति की जानकारी के संबंध में चर्चा की। संासद गुप्ता नेे रेलवे फाटक ब्रिज को लेकर भी चर्चा की। उन्होने ग्राम पंचायत भैसोदा के ग्राम मालीपुरा जो कि भवानीमण्डी स्टेशन के दूसरे छोर पर स्थित है, फाटक 6 कि.मी. दूर होने से गांव में जाने हेतु पटरी पार करना पड़ती है। फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ, लेकिन उसका कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है इसको लेकर जानकारी मांगी। सुवासरा से मंदसौर के बीच नई रेल लाईन हेतु किए गए एफएलएस सर्वे की प्रति उपलब्ध करवाएं एवं जल्द स्वीकृति हेतु प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को प्रेषित करें।
स्टेशनो पर यात्री सुविधाएं को लेकर भी उन्होने मांग रखी कि छोटे स्टेशनों के पुर्नविकास हेतु रेल मंत्रालय कि महत्ती अमृत भारत स्टेशन योजना के फेज 02 में सुवासरा स्टेशन को शामिल करके इसके विस्तार का मास्टर प्लान बनाया जाए। सुवासरा स्टेशन परिसर का सी.सी. रोड उखड़ा गया है नया रोड बनाया जाएँ। सुवासरा स्टेशन परिसर में एक सुलभ काम्पलेक्स का निर्माण कार्य प्रांरभ होकर बंद हो गया है। उक्त अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। गरोठ स्टेशन पर रविवार को भी आरक्षण खिड़की चालू रखने की व्यवस्था की जावे। दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे एवं उज्जैन गरोठ फोरलेन का जक्शन गरोठ स्टेशन से मात्र 5 किमी. की दूरी पर है अतः कोटा वडोदरा सहित कुछ ट्रेनों में पार्सल बुकिंग की सुविधा प्रारंभ की जाए। गरोठ स्टेशन पर कम्प्युटराइज्ड एनांसमेंट सिस्टम लगाया जाए। अमृत भारत स्टेशन योजना में गरोठ एवं शामगढ़ में निर्माण कार्य चल रहे है जनता को कम से कम असुविधा हो इसका ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। गरोठ स्टेशन पर प्लेट फार्म नं.1 पर केंटिन बनाया जाएँ।
उन्होने कहा कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे एवं उज्जैन गरोठ फोरलेन का जक्शन गरोठ स्टेशन से मात्र 5 कि.मी. की दूरी पर है एवं गरोठ में रेलवे की काफी रिक्त भुमि उपलब्ध है। अतः भविष्य की संभावनाओं को ध्यान रखकर गतिशक्ति अभियान में जोडकर गरोठ में नवीन पीट लाइन का निर्माण किया जाए ताकि न केवल कुछ ट्रेनो का मेन्टेनेस गरोठ में हो सके बल्कि भविष्य में गरोठ से नई ट्रेने भी प्रारंभ हो सके। रेलवे के दो जोन अथवा मंडलों के बीच समन्वय वाले मुद्दों की जानकारी हमे दी जाएँ ताकि रेलवे बोर्ड के स्तर से उसका समाधान किया जा सकें। पिछली बैठक में दिए सुझाव भवानीमंडी स्टेशन के साथ भैसोदामंडी का नाम भी जोड़ा जाए क्योकि स्टेशन मध्यप्रदेश एवं राजस्थान दोनों राज्यों की भूमियों पर बना हुआ है यात्रियों को इस हेतु कन्फुजन रहा है वर्तमान में यहाँ पट्टिका लगाई जाए । इस हेतु जानकारी उपलब्ध करवाई जाएं। वर्ष 2028 में उज्जैन में सिहस्थ है इस हेतु मंडल द्वारा कि जा रही तैयारियों से अवगत करवाया जाए।
बैठक में चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल व महाप्रबंधक मध्य पश्चिम रेलवे शोभना चट्टोपाध्याय और मंदसौर सांसद प्रतिनिधि राजदीप परवाल उपस्थित थे।