ताजासमाचार

संभाग स्तरीय युवा उत्सव में चमका नीमच, 22 विधाओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा — जाजू कॉलेज की हर्षिता बोरीवाल प्रथम

डेस्क न्यूज 20 November, 2025 अन्य

नीमच। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय युवा उत्सव में नीमच जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 विधाओं में भाग लिया और जिले का परचम लहराया। उत्साह और ऊर्जा से भरे इस आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच की छात्रा हर्षिता बोरीवाल ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला गौरवान्वित किया।
कार्टूनिंग में निषाद हामिद द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि क्ले मॉडलिंग में कोमल मेहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में ईशा सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संगीत की नृत्य–नाट्य आधारित कुशन विद्या में विवेकानंद महाविद्यालय, नीमच के तुषार अंशु कनिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, वाद-विवाद (विपक्ष) में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा की चेरी विनोद ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
नीमच दल के प्रबंधक के रूप में डॉ. रश्मि हरित, प्रो. संजय बिजोलिया, डॉ. अमृता सोनी, डॉ. मठुआ अहिरवार और डॉ. बोहरा मौजूद रहे।
इस अवसर पर चिन्हित महाविद्यालय श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कलानी सहित महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ और बधाई दी।

Related Post