ताजासमाचार

नीमच जिला कांग्रेस में आज युवा शक्ति का सम्मान |  निर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का होगा भव्य स्वागत

डेस्क न्यूज 16 November, 2025 अन्य

नीमच। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नीमच जिले से निर्वाचित हुए युवा पदाधिकारियों का आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सम्मान किया जाएगा। ज्ञात हो कि युवा कांग्रेस में पदाधिकारी चयन की विशेष परंपरा है, जिसमें सदस्यता लेकर लोकतांत्रिक तरीके से मतदान किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक स्तर तक के प्रतिनिधि चुने जाते हैं।
इसी क्रम में नीमच जिले में निर्वाचित हुए सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मान हेतु आज दोपहर 12:15 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी अरविंद बागड़ी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

Related Post