न्यूज डेस्क
08 November, 2025
अन्य
नीमच | मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल में भारत की राष्ट्रीय सीनियर टीम 9 से 14 नवम्बर तक होने वाली एशियन मॉडर्न पेंटाथलॉन चैम्पियनशिप, जापान में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है।
इस प्रतियोगिता में नीमच की 16 वर्षीय खिलाड़ी कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल भारत की ओर से सीनियर वर्ग (Pentathlon) में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। मात्र 16 वर्ष की उम्र में सीनियर कैटेगरी में चयन होना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
कनकश्री की तैयारी स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, नीमच में कोच समीर सिंह जादोन , नीलेश घावरी , सुधा सोलंकी , आयुष गौड़ , अभिषेक अहीर , रोहित अहीर के मार्गदर्शन में की गई है। खेल विशेषज्ञ एवं वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी मोटिवेटर राकेश कोठारी के अनुसार कनकश्री अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और लगातार प्रदर्शन के कारण तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
मॉडर्न पेंटाथलॉन में कुल पाँच खेल शामिल होते हैं:
1 स्विमिंग
2. फेंसिंग
3.लेज़र पिस्टल शूटिंग
4 रनिंग
ऑप्सटेकल जैसे साहसिक और इंडोरेन्स जैसे खेलो में नीमच की अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियो की एंट्री बहुत बड़ी कामयाबी और नीमच के अन्य खिलाड़ियो के लिए प्रेणना है ।
मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी ने कहा— “कनकश्री मेहनती और अनुशासनप्रिय खिलाड़ी है। इतनी कम उम्र में सीनियर टीम में चयन पूरी टीम और नीमच के लिए गर्व का क्षण है। हमें विश्वास है कि वह उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।”
कनकश्री और उनके परिवार ने सभी मार्गदर्शकों, क्लब एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। नीमच और प्रदेश के खेल प्रेमियों की ओर से कनकश्री को हार्दिक शुभकामनाएँ।