न्यूज डेस्क
05 November, 2025
अन्य
नीमच। पुलिस थाना बघाना को “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत बड़ी सफलता मिली है। बघाना पुलिस ने गुमशुदा 13 वर्षीय नाबालिग बालक को मात्र 48 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रदेश स्तर पर “मुस्कान विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में तीन पुलिस टीम गठित की गईं।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 02 नवम्बर 2025 को फरियादिया ने थाना बघाना पहुंचकर अपने 13 वर्षीय बेटे बाबुलाल पिता रोशनलाल भील, निवासी बाग पिपलिया, के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 340/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और लगातार प्रयासों से 04 नवम्बर 2025 को नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द किया। जांच में सामने आया कि बालक मानसिक रूप से कमजोर है और रास्ता भटक जाने के कारण लापता हो गया था।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
निरीक्षक नीलेश अवस्थी, सउनि राजकुमार यादव, प्रआर मोनवीरसिंह, आर. ओमप्रकाश पारगी, आर. राहुल डाबी, आर. गिरधारीलाल, आर. कारूलाल गुर्जर, म.आर. पुजा मालवीय, म.आर. लता अहीर और म.आर. भावना सांवरिया ने बालक की दस्तयाबी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।