ताजासमाचार

नयागांव में नाबालिग बच्चों से जातिसूचक गालियां और धमकी — पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

डेस्क न्यूज़ 27 October, 2025 अन्य

नीमच। जिले के नयागांव क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। यहां एक अनुसूचित जाति की महिला ने अपने नाबालिग बच्चों को सार्वजनिक रूप से जातिसूचक अपशब्द कहने और धमकाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीमच को शिकायती पत्र सौंपा है।

महिला का कहना है कि वह तहसील जावद के नयागांव क्षेत्र में निवास करती है और खटीक समाज से ताल्लुक रखती है। उसके अनुसार, तुलसीराम पिता नंदराम खारोल, उसका भाई ललित खारोल और कमलेश मकवाना नामक तीन लोग लंबे समय से रंजिश रखे हुए हैं।

पीड़िता ने बताया कि 27 अक्टूबर को उसके दोनों नाबालिग बेटे — दिव्यांशु और उमेश — जब बस स्टैंड पर स्कूल जाने के लिए ऑटो का इंतज़ार कर रहे थे, तभी आरोपी मोटरसाइकिल पर पहुंचे और बच्चों को जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाने लगे। महिला के अनुसार, आरोपियों ने अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए बच्चों से कहा कि उनके परिवार को “निपटाया जाएगा”।

घटना से डरे सहमे बच्चे स्कूल पहुंचे और बाद में अपने परिचित सोनू धनगर को पूरी बात बताई, जिसने उन्हें घर पहुंचाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद महिला ने अजाक थाना और एसपी कार्यालय नीमच में लिखित शिकायत प्रस्तुत की।

Related Post