डेस्क न्यूज
17 October, 2025
अन्य
नीमच। (द वॉचमैन पोस्ट) उज्जैन में आयोजित 69वीं संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में नीमच के स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। क्लब के खिलाड़ियों ने कुल 43 पदक जीतकर प्रतियोगिता में एकतरफा दबदबा कायम किया, जिनमें 31 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
कोच आयुष गौड़, समीर सिंह जादोन, नीलेश घावरी, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर, रोहित अहीर और शुभम स्वर्णकार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पदक विजेता तैराक:
आरव शर्मा – 3 स्वर्ण
पृथ्वीराज सिंह हरोड़ – 3 स्वर्ण
आरुष गोदावत – 3 स्वर्ण
हेमंत माली – 2 स्वर्ण
स्तुति अग्रवाल – 3 स्वर्ण
वनिष्का चतुर्वेदी – 3 स्वर्ण
रिद्धि राठौड़ – 3 स्वर्ण
कनिष्का गहलोत – 3 स्वर्ण
अवनि शर्मा – 3 स्वर्ण
प्रथा हरोड़ – 3 स्वर्ण
भव्या गोदावत – 1 स्वर्ण, 2 रजत
सुनिधि वालुजकर – 1 स्वर्ण, 2 रजत
अनुज मोहिल – 3 रजत
शिवांश चतुर्वेदी – 3 रजत
अधिश्री – 1 रजत, 1 कांस्य
इसके अलावा जसलीन कौर, जसमीत कौर, मनन गुरंग और रोहित ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के कुल स्कोर में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टीम ने पीटीआई देवीसिंह, अनिल कुमार और अज़मत शेख के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया।
वाटर स्पोर्ट्स मेंटॉर प्रभु मूलचंदानी और राकेश कोठारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सभी स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (इंदौर) के लिए किया जाएगा।
नीमच के इन उभरते तैराकों के प्रदर्शन ने जिले का नाम पूरे संभाग में गौरवान्वित किया है।