ताजासमाचार

छिंदवाड़ा कांड पर कांग्रेस का आक्रोश – नीमच में कैंडल मार्च आज, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

डेस्क न्यूज़ 09 October, 2025 अन्य

नीमच | मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीली सिरप पीने से 16 बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना के विरोध में नीमच शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आज (9 अक्टूबर) को कैंडल मार्च निकालकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग करेगी।
यह कैंडल मार्च शाम 7 बजे गांधी भवन से शुरू होगा, जिसमें मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और सरकार की कथित लापरवाही के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।


कांग्रेस ने उठाए सवाल, बताया 'सरकारी ज़हर'
शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर व मोनू लोक्स ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा की यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक गंभीर सवाल है।
"बिना टेस्ट के सिरप का वितरण, जिम्मेदार अफसरों की चुप्पी और अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होना — ये सब बताता है कि सरकार संवेदनहीन हो चुकी है।"


सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश – बड़ी संख्या में पहुंचे
कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस कैंडल मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मासूमों की आत्मा को श्रद्धांजलि दें और इस असंवेदनशील शासन के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

Related Post