डेस्क न्यूज़
03 October, 2025
अन्य
नीमच। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सरकारी अस्पताल रामपुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की सामाजिक संस्था बी.आर. फाउण्डेशन द्वारा शिविर में भाग लेने वाले रक्त दाताओ का सम्मान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने स्वयं भी रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया। शिविर में युवाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 50 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि “एक यूनिट रक्तदान तीन लोगों की जान बचाता है”, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। संस्था बी.आर.फाउण्डेशन विगत कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यरत है। रक्तदान के क्षेत्र में संस्था द्वारा समय-समय पर शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों तक रक्त पहुँचाया जाता है। साथ ही रक्तदान के महत्व को समझाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। जिला संगठन मंत्री प्रकाश बामनिया ने कहा कि जिले में रक्त की कभी कमी न हो, इसके लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आकर इस मानवीय सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने इसे सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताते हुए युवाओं से विशेष रूप से नियमित रक्तदान की अपील की। शिविर में मेडिकल ऑफिसर प्रमोद पाटीदार, जिला ब्लड बैंक प्रभारी सत्येंद्र सिंह राठौड़, ब्लड प्रबंधक दुर्गेश मीणा, जिला महासचिव सफलता मुजावदिया, तहसील अध्यक्ष नितिन घावरी, उपाध्यक्ष विष्णु मालवीय, सहसचिव यशवंत रेंगर, मीडिया प्रभारी प्रहलाद सहित संस्था की रामपुरा इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।